फ्रेशर पार्टी में भारतीय व विदेशी छात्र मिलकर मचाया धमाल

-छात्र उमंग सेठी मिस्टर फ्रेशर तथा छात्रा चारु शाक्य मिस फ्रेशर घोषित

ग्रेटर नोएडा,। शारदा विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। फर्स्ट इयर छात्र-छात्राओं के अलावा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार,  डीन स्टूडेंट वेलफेयर, संकाय सदस्य, तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। फ्रेशर पार्टी की शुरुआत विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी से की गई। इस दौरान योग की हमारे जीवन में भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शारदा विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर वाई. के. गुप्ता ने कहा कि यह आपके लिए गर्व का बात है कि देश के नामी विश्वविद्यालय में पड़ने का अवसर मिला है। देश के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में आपने शारदा को चुना यह आपके संस्थान की भी उपलब्धि है। उन्होंने डॉ. मोहित साहनी को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दिया।  छात्रों को वाईस चांसलर डॉ. जी.आर.सी. रेड्डी तथा डीन छात्र कल्याण डॉ. निरुपमा गुप्ता ने सम्बोधित किया। विद्यार्थियों ने गीत संगीत एवं नृत्य द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

म्यूजिक परफॉरमेंस की शुरुआत देसी और विदेशी गानों से की गई जिसमे तेरा होने लगा हूँ और सेनोरिटा सराहा गया। फैशन क्लब के विद्यार्थियों के द्वारा छात्राओं ने कैटवाक करके अपना परिचय एवं उद्देश्य बताया। प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच मिस्टर फ्रेशर तथा मिस फ्रेशर प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। कई चक्र के बाद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मोहित साहनी ने बीबीए के छात्र उमंग सेठी को मिस्टर फ्रेशर तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा चारु शाक्य को मिस फ्रेशर घोषित किया। सभी छात्रों तालियों के साथ दोनों को स्वागत किया।  कार्यक्रम के अंत में डी.जे. के साथ डांस करके छात्रों ने खूब मस्ती किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *