भाजपा के चुनावी कार्यशाला में मण्डल पदाधिकारियों का हुआ चयन

ग्रेटर नोएडा।  भारतीय जनता पार्टी की चुनावी कार्यशाला का आयोजन आईआईएमटी कॉलेज में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला चुनाव प्रभारी प्रशांत अटल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला चुनाव प्रभारी प्रशांत अटल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर की कार्यशाला में मंडल चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया। मंडल कार्यशाला का आयोजन जेवर में 7 सितंबर को जेवर विधानसभा के 4 मंडलों का आयोजित होगा 8 सितंबर को दादरी विधानसभा के 11 मंडलों का कार्यशाला का आयोजन होगा और उन्होंने बताया कि 19 व 20 सितंबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता पर अभियान के तहत अब तक पूरे प्रदेश में दो करोड़ 11 लाख 40 हजार और पूरे देश में 18 करोड़ से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनी है इतनी जनसंख्या पूरे विश्व में मात्र सात आठ देशों की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग जिला अध्यक्ष विजय भाटी दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, क्षेत्रीय मंत्री ठाकुर हरीश सिंह, जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा, सुभाष भाटी, अमित चौधरी, धर्मेंद्र भाटी, आनंद भाटी, अशोक वर्मा, चंद्रवीर नागर, धर्मेंद्र भाटी, मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, बृजेश शर्मा, दिनेश भाटी, सुशील शर्मा, नेमचंद अटल, कर्मवीर आर्य, उमेश राणा आदि सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *