एक्यूरेट संस्थान में गणपति की स्थापना के साथ हुआ पूजन-अर्चन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित एक्यूरेट इन्स्टीटयूट में भगवान श्री गणपति की मूर्ति की स्थापना हर वर्ष की जाती है। इस वर्ष भी गणपति बप्पा मोरया की प्रतिमा की मंत्रोचारण के द्वारा स्थापना की गयी जो पांच दिन तक धूमधाम से उत्साह मनाया जाएगा।

6 सितम्बर को गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। इस पावन पर्व पर इन्स्टीट्यूट की अध्यक्षा मिस पूनम शर्मा ने भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किए व सभी उपस्थित शिक्षकगण व विद्यार्थियों द्वारा भगवान गणपति की स्तुति व आराधना की। इस पर्व पर भगवान गणपति सभी भक्तजनों का कल्याण करने के लिए पृथ्वीलोक पर आते हैं और सभी के कष्टों का हरण करते हैं। भगवान गणपति प्रथम पूज्य हैं इनका उपासक कभी भी कष्ट में नही रह सकता है। कोई भी विघ्न बाधा उसके समक्ष टिकी नहीं रह सकती है। इस अवसर पर सभी डायरेक्टर्स, शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और भजन भी गाए। सभी लोग इस मौके पर भक्तिमय वातावरण में तल्लीन हो गये और गणपति बप्पा मोरया के नारे से गूंज उठा। इस मौके पर इन्स्टीट्यूट के सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *