आशा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया नववर्ष का स्वागत

आशा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया नववर्ष का स्वागत

रबूपुरा। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान एकता संघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के कस्बा स्थित आवास पर केक काटकर कर नववर्ष 2022 का स्वागत किया। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान का जन्मदिवस भी मनाया। आशाओं ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्षरत थीं परन्तु किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। किसान एकता संघ ने हमारी आवाज बुलंद करने में जो हमारा सहयोग किया वह सराहनीय है एवं इसके लिए हम समूचे संगठन के आभारी हैं। वहीं महिला बिंग अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि किसान एकता संघ सदैव आमजन की मदद के तैयार है तथा अनावश्यक तौर पर किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर अपने आश्वासन अनुसार स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने आशाओं की मांगें पूरी नहीं की तो फिर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर जगदीश शर्मा, मिथिलेश भाटी, नीतू सिंह, रजनी शर्मा, कृष्णा देवी, सीमा भाटी आदि मौजूद रहीं।

Spread the love