संगठन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल किसान एकता संघ के जिलाउपाध्यक्ष निष्कासित

District Vice President of Kisan Ekta Sangh, involved in activities against the organization, expelled
रबूपुरा। संगठन विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते किसान एकता संघ ने एक जिलाउपाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है। साथ ही संगठन के नाम पर कार्य में लिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिलाउपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा संगठन विरोधी कार्य कर रहे हैं तथा लगातार अनुसाशनहीनता की जा रही है। जिसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के दिशा निर्देश पर उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। भविष्य में अगर वह किसान एकता संघ के नाम पर कोई काम करते हैं तो कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
Spread the love