अग्रवाल समाज ने गौशाला में गौमाताओं के लिए दिया पौष्टिक आहार

ग्रेटर नोएडा,12 अप्रैल। अग्रवाल समाज ग्रेटर नोएडा ने एक्सप्रेसवे के निकट सेक्टर-146 में चल रही कृष्ण सुदामा गौशाला में पौष्टिक आहार भेंट किया। गौशाला के संचालक महंत से जानकारी मिली कि पौस्टिक आहार नहीं मिलने के कारण गौशाला में रह रही गौमाता कमजोर हो रही है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की बजह से नियमित मिल रहे सहयोग में कमी आयी है।

अधिकतर सहयोगी दिल्ली से जुड़े हुए है जो कि इस समय सहयोग करने में असमर्थ है। जिससे गौशाला में रह रहे पशु धन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी मिलते ही अग्रवाल समाज, ग्रेटर नोएडा के सदस्यों के सहयोग से 1 गौशाला में गौमाताओं के पौष्टिक आहार के लिए 30 बैग चोखर, 40 बैग छिलका, 30 बैग खल व 400 किलो गुड़ भेंट किया। मुकुल गोयल, सचिव/मीडिया प्रभारी, श्रीमहाराजा अग्रसेन वैस्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा ने बताया कि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सौरभ बंसल, रविन्द्र गर्ग, अमित गोयल, पीयूष गर्ग व विजय अग्रवाल ने समस्या का संज्ञान लेते हुए तुरंत समाज के सदस्यों के सहयोग से गौशाला में अनाज की व्यवस्था कराई इसके साथ साथ वहां कार्यरत कर्मचारियों के लिये 60 किलो आटा व 30 किलो दाल भी भेंट की।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *