आत्मरक्षा शिविर में बच्चों का दिखा उत्साह, यलो बेल्ट से किया गया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,24 जनवरी। आचरण शक्ति फाउंडेशन तथा ब्रिगेड मार्सल आर्ट्स अकादमी- इंडिया  के द्वारा ब्रेन ट्री ग्लोबल स्कूल में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के 130  बच्चों ने भाग लिया, कार्यक्रम सेंसेई रजनीश कुमार, सेंसेई शिवालक राज के देखरेख में किया गया। सभी बच्चों को सार्टिफिकेट और टी-शर्ट स्कूल की प्रिंसिपल एकता शर्मा  और स्कूल डायरेक्टर  रोहित चौधरी, के द्वारा दिया गया।

साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्य ने आचरण शक्ति फाउंडेशन का आभार वक़्त किया और स्कूल की कोच सेंसेई शिवालक राज  की तारीफ की और कहा कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम करवाते रहेंगे और सेंसेई रजनीश कुमार का धन्यवाद किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी। इस पूरे सेमिनार में बेस्ट 5 बच्चों को पुरस्कृत किया, जिसमें आर्यन कुमार,हार्दिक पटवाल, आकाश,ख्याति, अभिनव। इसमें 7 बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट भी दिया गया जो कि इस प्रकार हैं, जिसमें अनमोल शर्मा-येलो जूनियर। कुणाल शर्मा, येलो जूनियर, अंश कौशिक- येलो जूनियर, मयंक शर्मा- येलो जूनियर, हार्दिक पटवाल- येलो सीनियर, सावित मोरिया- ऑरेंज जूनियर। इस दौरान इंटरनेशनल कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के टीम के सभी कोच और स्कूल के सभी अध्यपिका और अध्यापक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *