ग्रेटर नोएडा,19 अप्रैल। लॉक डाउन एक के बाद लॉक डाउन दो में भी महिलाएं गरीब जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। महिला शक्ति सामाजिक समित की अध्यक्षा साधना सिन्हा के नेतृत्व में सेक्टर बीटा-दो से गरीबों की सहायता के लिए मुहिम शुरु किया, जिनके साथ कई महिलाएं भी सहयोग में काम कर रही है। इस दौरान गरीब परिवारों के घर-घर जाकर उन्हें लॉक डाउन में खाने की कोई दिक्कत ना हो इस प्रयोजन से राशन उपलब्ध कराया। शनिवार को 16 परिवारों को राशन दिया गया, जिसमें करीब 100 लोगों का भोजन बन पायेगा। यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक एक भी परिवार को इसकी जरूरत होगी़। साधना सिन्हा की टीम में अंजू पुंडीर एवं गीता पुंडीर के नेतृत्व में अन्य सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न घरेलू महिलाओं को जोड़कर प्रतिदिन 100 से सवा सौ लोगों का खाना लॉक डॉन फर्स्ट की स्टार्टिंग से ही शुरू किया जा चुका है जिससे बीटा वन में रहने वाले गरीब परिवारों के 100 लोगों को एक वक्त का का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही यहां रहने वाली सिंगल गर्ल की जरूरतों का ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की कोशिश है।
गरीबों की मदद के लिए महिला संगठन घर तक पहुंचा रही हैं राशन
