जंगल में घूम रहे हिरन पर कुत्तों ने किया हमला,मौत

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के जंगल में घूम रहे एक हिरन पर कुत्तों के झंड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहंुची वन विभाग की टीम ने उसका उपचार किया लेकिन इलाज के दौरान हिरन की मौत हो गई। वन विभाग के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि गांव आकलपुर के जंगल में कुत्तो ं के झंुड ने हमला कर हिरन को घायल कर दिया है। तत्काल विभागीय टीम गांव पहंुची और घायल हिरन का उपचार किया लेकिन कुछ देर बाद ही हिरन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हिरन को दफना दिया है। लोगों के मुताबिक गांव के आस-पास के जंगल में काफी हिरनों की संख्या है। कई बार कुत्तों के हमले तो कई बार शिकारियों के चंगुल में फंसकर इनकी मौत के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन को इनके बचाव के लिए इंतजाम करने चाहिए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *