जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद खुले स्कूल

 

रबूपुरा। बढ़ते प्रदूषण के चलते जनपद में स्कूल को बंद रखने के जिलाधिकारी के निर्देश ग्रामीण क्षेत्र में निजी स्कूल संचालकों पर बेअसर नजर आए और उनकी जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। सख्त आदेश के बावजूद भी प्रशासन निर्देशों का पालन कराने में विफल नजर आया। हालांकि सोमवार को क्षेत्र के कुछ स्कूल बंद रहे लेकिन अधिकांश स्कूल रोजमर्रा की तरह खुले रहे। वहीं स्कूल संचालक ऐसे किसी आदेश की जानकारी नहीं होने का रोना रोते नजर आये। गौरतलब है कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के चलते जिलाधिकारी बीएन सिंह ने 12वीं तक के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों को 2 दिन बंद रखने के निर्देश जारी किये थे। बताया गया कि स्कूलों में छात्रों को लेने छोड़ने जाने के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे प्रदूषण में इजाफा होता है। विगत कई दिनों से वायु प्रदूषण निरन्तर बढ़ रहा है। जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसीलिए 5 नवम्बर तक समस्त स्कूल बंद रहेंगे तथा निर्देशों का पालन नहीं करने पर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News