दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर फूटा भाजयुमो का गुस्सा

 

-कोतवाली पहुंचकर दिग्विजय सिंह पर मुकदमा दर्जकर कारवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आये दिन विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। इस कड़ी में दिग्विजय सिंह की अशोभनीय टिप्पणी व शर्मनाक बयान से देश व दुनियाभर में रह रहे करोड़ो हिन्दुओ को पीड़ा पहुंची है। विदित हो कि दिग्विजय ने कहा कि भगवा पहन कर चूरन बेचने का काम करते हैं और भगवा पहन कर लोग मंदिरों में बलात्कार करते हैं। इस अशोभनीय टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर करते हुए गौतमबुद्ध नगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने ग्रेटर नोएडा के बीटा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान मोनू यादव, सुनील पंडित, अंकित पाराशर, समीर भाटिया, विकास जादौन, नवाब चौधरी, सम्मी चौधरी, अतुल पंडित, राहुल यादव, राकेश पांडेय, शरद सिंह, अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *