रबूपुरा। घर में अकेली 15 वर्षीय किशोरी के साथ पडोस के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली जाकर समूचे घटनाक्रम की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि रविवार को उसकी 15वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान पडोस का ही रहने वाला युवक घर में घुस आया है। आरोप है कि उसने किशोरी से छेड़छाड करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जैसे ही अन्य लोग मौके की तरफ दौड़े तो उन्हें आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।