बाइक सवार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, एक घायल

रबूपुरा। काम पर जा रहे व्यक्ति की बाईक में एक निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार करते हुए तहरीर मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। गांव रूस्तमपुर निवासी लाला पुत्र सोहनपाल का आरोप हंै कि गुरूवार सुबह करीब 8 बजे वह काम करने फलैदा जा रहा था। इसी दौरान भाईपुर-फलैदा मार्ग पर ईंट भट्टे के पास यमुना एक्सप्रेस वे किनारे स्थित एक निजी स्कूल की तेज रफतार बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह खाई में जा गिरा और सिर में चोट लगने से घायल हो गया तथा बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। बकौल पीड़ित जब वह शिकायत करने स्कूल पहंुचा तो स्कूल प्रबंधन ने उसे धमका कर भगा दिया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *