मनोज चौधरी को मिली जिला कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी

-कांग्रेस पार्टी ने जिले में युवा नेता को शौंपी बागडोर, बूथ स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस

ग्रेटर नोएडा,15 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू नेता मनोज चौधरी को राष्ट्रीय कांग्रेस का जिलाध्यक्ष की कमान शौंपी है। कांग्रेस पार्टी जिले में भाजपा को टक्कर देने के लिए और कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए युवा नेता पर विश्वास जताया है। इस दौरान मनोज चौधरी ने कहा कि मुझे पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, हमारे प्रेरणास्रोत राहुल गांधी हमारी  प्रियनेता प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का विशेष हृदय से आभार प्रकट करता हूं। गौतमबुद्धनगर जिले में सरकार के नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इनके पहले जिला कांग्रेस की कमान डॉ. महेन्द्र सिंह नागर को शौंपी गयी थी, उनके स्थान पर कांग्रेस पार्टी के युवा पर विश्वास जताया है। मनोज चौधरी ने कहाकि कांग्रेस हाई कमान ने जिल तरह से मुझपर विश्वास जताया है, मैं कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करूंगा, ताकि गौतमबुद्धनगर जिले में कांग्रेस का प्रतिनिधि प्रदेश और केन्द्र सरकार तक का सफर तय कर सके।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *