महिला शक्ति सामाजिक समिति ने जेल में बंद महिलाओं का किया काउंसलिंग, सिखाया योग

ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम ने  जिला जेल पहुंचकर वहां पर महिला बैरक का अवलोकन किया और महिला कैदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। महिलाएं कई तरह के अपराध के मामले में वे सब वहां कैद हैं, उनकी समस्याओँ का जाना। महिला शक्ति समाजिक समिति की अध्यक्षा साधना सिन्हा ने बताया कि जेल में बंद महिलाओं से उनकी मानसिक संतुलन बनाए रखने और उनमें  सकारात्मक सोच में वृद्धि करने के लिए उनकी वन टू वन काउंसलिंग की। कुछ महिलाएं तो अपनी बेगुनाही की बात कहते हुए फूट-फूट कर रो पड़ी। साथ हीं उन्हें मेडिटेशन एवं योगा कराया गया। महिला संगठन की टीम की योग एवं मेडिटेशन में दक्षता प्राप्त अर्चना निराली एवं अध्यक्ष साधना सिन्हा ने योग सत्र का आयोजन किया। दो  घंटे तक चली काउंसलिंग एवं मेडिटेशन से महिलाओं को काफी सुकून मिला, यह बात उन्होंने खुद बताया। अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया कि हमने जेल अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें प्रतिमाह आकर जेल में बंद महिलाओं के लिए योग और काउंसलिंग देने की बात कही और उनसे इजाजत मांगी। जेलर सत्य प्रकाश ने इसकी अनुमति भी दे दी है। शारदा सिन्हा ने बताया कि मेरी पूरी महिला समिति की टीम इसके लिए उनकी आभारी हैं और उन्हें धन्यवाद देते है। हमारी कोशिश है कि समाज में महिलाएं जहां भी है़, जिस हाल में भी हैं हम उन्हें उनकी स्थिति को और बेहतर बेहतर से बेहतरीन करने में यथासंभव मदद कर सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *