सामाजिक संस्था ने गरीब व जरुरतमंद को लोगों ने वितरित किए गर्म पकड़े व खाद्य सामग्री

ग्रेटर नोएडा,22 दिसम्बर। झुग्गी-झोपड़ी के पढ़ने वाले बच्चों को ह्यूमनटच फाउंडेशन युवा साथियों की तरफ से गर्म कपड़े सौर्य उत्सव में बांटे गए। इस दौरान बच्चो को कम्बल, ऊनी कपड़े, श्वेटर खाने के लिए मिठाइयां  वितरित की गयी। इस दौरान ह्यूमन चट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. उपासना सिंह ने बताया कि इस कड़ाके की ठंढ में गरीब बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं ग्रेनो वेस्ट में इको विलेज वन के निवासियों ने अपने पुराने गर्म कपड़े गरीब और जरूरतमंद परिवारों और उनके बच्चों को दान दिए और एक ड्राइव चलाकर सभी टावर्स के रिसेप्शन में कपड़े डोनेशन के लिए बॉक्स लगाकर कपड़ों को इकट्ठे करने का काम किया गया। इको विलेज वन के पास ही लेबर कॉलोनी में रेजिडेंट्स ने गर्म कपड़ों का वितरण किया वैसे तो ये अच्छा काम इकोविलेज वन के निवासी पिछले काफी सालों से कर है और इस साल आज फिर से इसकी शुरुआत से की गई है और आज इसका दूसरा चरण था आगे आने वाले समय में हर संडे को ये ड्राइव चलाया जाएगा और इसमें गर्म कपड़े और कंबल का वितरण भी किया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *