सीबीएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएससी श्रीचन्द शर्मा ने शिक्षकों का किया उत्साह वर्धन

सीबीएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएससी श्रीचन्द शर्मा ने शिक्षकों का किया उत्साह वर्धन

ग्रेटर नोएडा। सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के तत्वाधान से स्कॉलर्स होम्स इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में सीबीएससी प्रशिक्षण के महत्त्व एवं नवनिर्वाचित एम.एल.सी. श्रीचंद शर्मा के स्वागत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपा भट्ट,पीआरओ सहोदया ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने अपने विशेष अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा नियम बनाती है और विधान परिषद उसकी समीक्षा करता है, शिक्षण संस्थानों को अगर कोई परेशानी होगी तो मै मौजूद रहूंगा। इस अवसर पर हेड सी. ओई नोएडा डॉ स्वाति गुप्ता ने शिक्षक प्रशिक्षण के महत्त्व पर विशेष प्रकाश डाला तथा सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स की ओर से एमएलसी श्रीचंद शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहोदया की अध्यक्षा दीप्ति शर्मा, पी.आर.ओ. दीपा भट्ट, स्कॉलर्स होम्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य एवं सहोदया की सचिव डॉ गुरुप्रीत सिंह, अल्पाइन ग्रुप ऑफ स्कूल के निर्देशक संदीप मित्तल, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के निदेशक हरीश शर्मा एवं अनेक विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचर्य उपस्थित रहे।

Spread the love