सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कब्जे से नकली सोने की ईंट बरामद

जेवर। जेवर पुलिस ने सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक नकली सोने की ईंट, फर्जी आधार कॉर्ड व एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को 4 लोगों ने शाहनवाज पुत्र हनीफ निवासी मुझेडा जिला मुजफ्फरनगर से नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर एक लाख रुपये छीन लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी आमिर पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मेहंदीपुर को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आमिर के कब्जे से एक फर्जी सोने का बिस्कुट, वह घटना में प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन व एक फर्जी आधार कार्ड की कॉपी बरामद की गई है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बतादें की शाहनवाज से आरोपी दो माह से फोन पर बात कर उसे खुदाई के दौरान सोने की ईंट मिलने की बात कर रहे थे। जिसको शाहनवाज को इस ईंट को कम दाम में बेचने के लिए कह उसे शुक्रवार को जेवर बुला लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *