मंगलमय के छात्रों के लिए आनुवंशिकी पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

ग्रेटर नोएडा। मंगलमय संस्थान के छात्रों के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र में डॉ.एस. आर. भट्ट (वैज्ञानिक एमिरिटस) जेनेटिक ट्रस्ट,पूसा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहाँ पर छात्रों ने डॉ सुरुचि खन्ना के साथ विभिन्न केन्द्रों में चल रही साइंटिफिक गतिविधियों का अवलोकन किया। डॉ. अक्षय तालुकदार (इन्चार्ज, फाइटो-ट्रोन) और डॉ. अरुण नेराष्ट्रियफाइटो-ट्रोन फैसिलिटी का विस्तृत विवरण दिया।

छात्रों को ग्रोथ चेम्बर व् ग्रीन हाउस का भी दौरा कराया जहाँ पर उन्होंने लाइवपादप प्रतिक्रिया को तापमान, आद्रता व फोटो पीरियड के सन्दर्भ में कैसे नियंत्रित करते हैं विस्तार से समझाया। इसके बाद छात्रों को प्लांट टिश्यू कल्चर लैब का दौरा कराया गया जहाँ पर मुख्य वैज्ञानिक डॉ पी. के. जैन व् उनके अनुसन्धान कर्ताओं ने नवीन उन्नत तकनीको जैसे पीसी आर,जेल डॉक्, आर टी पीसीआर और क्रायोप्रिज़ेर्वेशन के बारे में विस्तात से बताया तथा छात्रों की जिज्ञासा को शांत करते हुए तकनीको की बारीकियों को स्पष्ट किया। छात्रों को निरिक्षण कराने हेतु फार्म पर भी लेजाया गया, जहाँ पर डॉ. फिरोज हुसैन जोकि आनुवंशिकी में वैज्ञानिक हैं तथा मक्का की उन्नत किस्म के लिए प्रयास रत हैं उन्होंने छात्रों को अनुवांशिकी के सिद्धान्तों को प्रोयोगात्मक तरीके से प्रदर्शित कर बड़ी ही सरल भाषा में समझाया। छात्र बड़े ही खुश हुए तथा उनकी प्रसन्नता देखते ही बन रही थी क्योंकि वे किताबी सिद्धान्तों को अपनी आँखों से सही साबित होता देख रहे थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *