लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

Lloyd Group of Institutions hosts 'AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged', signs landmark agreement with Kyndryl

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं भविष्य की उभरती तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं विश्व की अग्रणी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा कंपनी Kyndryl के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी एवं डॉ. राज मोहन सी., डायरेक्टर–बिजनेस हेड एवं इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियन, Kyndryl ने हस्ताक्षर किए।इस एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं अन्य उभरती तकनीकों के क्षेत्र में उद्योग आधारित प्रशिक्षण, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, हैकाथॉन, वैश्विक स्तर के सर्टिफिकेशन, संयुक्त अनुसंधान तथा बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं उद्योग-अकादमिक सहयोग को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राज मोहन सी. ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं भविष्य की तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। वहीं AWS Academy की ओर से प्रतिभा सिंह एवं आकांक्षा राय शर्मा ने क्लाउड टेक्नोलॉजी, AWS Academy कार्यक्रम तथा वैश्विक करियर अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर Kyndryl द्वारा लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया गया।

Lloyd Group of Institutions hosts 'AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged', signs landmark agreement with Kyndryl

इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा, “लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। Kyndryl जैसी वैश्विक कंपनी के साथ यह साझेदारी हमारे विद्यार्थियों के लिए विश्वस्तरीय अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस सहयोग के माध्यम से उन्हें आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेशन, लाइव प्रोजेक्ट्स एवं बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। हमें विश्वास है कि यह एमओयू विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

प्रो. (डॉ.) एस.पी. द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर, लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने कहा, “यह एमओयू केवल एक औपचारिक समझौता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उद्योग की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, उद्योग आधारित अनुभव, रिसर्च, इंटर्नशिप, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। हमारा उद्देश्य ऐसे दक्ष एवं नवाचारी प्रोफेशनल्स तैयार करना है, जो भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।”

Lloyd Group of Institutions hosts 'AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged', signs landmark agreement with Kyndryl

कार्यक्रम में मीनाक्षी कल्याण कुमार (Transformation & University Program Lead, Kyndryl), दिव्या दीक्षित (Placement Head), संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन उद्योग एवं शिक्षा के बीच सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ तथा विद्यार्थियों को नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक करियर अवसरों से जोड़ने का प्रभावी मंच प्रदान किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed