" data-ad-slot="">

गलगोटिया विवि में दीक्षा आरम्भ की हुई शुरुआत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

वीसी ने विद्यार्थी शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार पर ध्यान देने पर दिया बल

विद्यार्थयों को शैक्षणिक कार्यक्रम से कराया गया अवगत

ग्रेटर नोएडा,18 अगस्त। गलगोटिया विश्वविद्यालय में दीक्षा आरम्भ कार्यक्रम आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर डॉ. रेनू लूथरा ने दीप प्रज्जवलित करके की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभाग अध्यक्षों और वाइस-चांसलर के द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

तथा सभी छात्रों को शिक्षण सत्र के बारें में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीनियर छात्रों और म्यूजिक क्लब ने नए छात्रों के लिए गिटार व सैडर्म पर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। जिसपर सभी छात्र, छात्राएं जमकर थिरके। जिसके बाद सभी छात्रों को विश्वविद्यालय की नीति, नियमों और शिक्षा प्रणाली से अवगत कराया गया। वाइस चांसलर रेनू लूथरा छात्रों को कहा कि शिक्षा के विकास के साथ-साथ आधुनिकरण, पर्यावरण, वातावरण  और समाजवाद पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि डिजिटल इण्डिया की तर्ज पर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को डिजिटल बनाया गया है। जिसमें छात्रों को ऑनलाइन किताबें प्राप्त हो सकेगीं। जिसमें छात्रों के समय की बचत के साथ-साथ कम खर्च पर सैलेबस आसानी से उपलब्ध होगा।

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अवधेश कुमार ने अनुशासन और कक्षा उपस्थिति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि दोनों ही तथ्य प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अति आवश्यक है। इन विषयों पर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीन स्टूडेंट ऑफ वैलफेयर ए.के. जैन ने छात्रों को विश्वविद्यालय के सभी क्लबों और उनके द्वारा किए गये सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संदेश प्रेशित किया। इस दौरान प्रदीप कुमार प्रो वीसी एकेडमिक गलगोटियाज, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन गौड, अमिताब भट्टाचार्य, डॉ. पी.के. शर्मा, छात्र सर्वांगीण विकास अधिकारी अमन तिवारी, भगवत प्रशाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>