भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

रबूपुरा। मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री ठा0 हरीश के रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन सम्बंधित कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र भाटी ने बताया कि परिचय एवं मंडल स्तरीय बैठक के कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकारिणी का गठन किया गया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी विधान सभा चुनाव से पहले प्रत्येक मंडल पर एक हजार प्राथमिक सदस्य बनाये जाने हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आवाहन किया तथा राशन डीलरों के साथ मिलकर राशन वितरण योजना में सहयोग की अपील की। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष हरेन्द्र नागर, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बघेल, जिला मंत्री महेश कमांडो, मेघसिंह बघेल, प्रेमवीर बघेल, संजीव भाटी, उदयवीर चौधरी, श्रीराम रावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES