विश्वभारती पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा में आरोहण कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Talented students were honored in the Aarohan program at Vishwabharati Public School, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। विश्वभारती पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा में शनिवार को आरोहण थीम पर आधारित प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के उपमहानिदेशक सी.जे. एंटनी , प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एस.के.कॉल, उपाध्यक्ष एम.एल. नक्काशी, महासचिव डॉ. वी.के. गंजू, सचिव संजीव भट्ट, वी.एन.सहगल और विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या अमिता गंजू शामिल हुई। ‌‍‌

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शालू पिल्लई ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे छात्रों की उपलब्धियां पूरे विश्व भारती परिवार के लिए हमेशा से ही अपार गौरव का स्रोत रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवोअह्म गीत व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, खेल,संगीत, कला  व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने योग के माध्यम से बताया कि  योग केवल शरीर की मुद्रा नहीं, वह जीवन जीने की कला है एक ऐसा विज्ञान जो आत्मा, शरीर और मन को एक सूत्र में पिरोता है। कुछ छात्रों ने अर्धनारीश्वर शिव और शक्ति के संपूर्ण मिलन को दर्शाते हुए नृत्य किया तो कुछ ने महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं के साहस और शक्ति को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन नमो नमो शंकरा गीत के साथ हुआ।

 

Spread the love