सेंट जोसेफ स्कूल में क्रिसमस पर्व पर प्रेम, शांति, विश्वास और भाईचारे का दिया गया संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

St. Joseph's School gave a message of love, peace, faith and brotherhood on Christmas Eve, with children giving a captivating performance.

ग्रेटर नोएडा,22 दिसम्बर। सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सोमवार को क्रिसमस पर्व श्रद्धा, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। यह आयोजन प्रेम, शांति, विश्वास और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय सत्र के साथ हुआ, जिसके पश्चात सामान्य स्वागत द्वारा सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत प्रार्थना सभा के माध्यम से ईश्वर से शांति और सद्भाव की कामना की गई। इसके बाद विद्यालय के गायन दल द्वारा प्रस्तुत मधुर क्रिसमस कैरोल ने समूचे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। तत्पश्चात ‘ईश्वर की सृष्टि’ की कहानी पर आधारित प्रस्तुति द्वारा प्रभु की महिमा और सृजन शक्ति को प्रभावशाली रूप में दर्शाया गया।

St. Joseph's School gave a message of love, peace, faith and brotherhood on Christmas Eve, with children giving a captivating performance.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाट्य  प्रस्तुति (नैटिविटी सीन) रही, जिसमें देवदूत नृत्य, चरवाहा नृत्य, तारा नृत्य तथा प्रभु यीशु के जन्म दृश्य को सुंदर भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों ने प्रभु यीशु के प्रेम, त्याग और मानवता के संदेश को जीवंत कर दिया। इसके पश्चात रीजोइस नृत्य ने सभी को आनंद और उत्साह से भर दिया।

St. Joseph's School gave a message of love, peace, faith and brotherhood on Christmas Eve, with children giving a captivating performance.

तत्पश्चात प्रधानाचार्य का क्रिसमस संदेश सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा, जिसमें प्रेम, करुणा और सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सेंटा की जादुई प्रस्तुति ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। इसी दौरान प्रत्येक कक्षा से दो लकी विजेता भी घोषित किये गए। कार्यक्रम का समापन,निष्कर्ष एवं राष्ट्रीय गान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से किया गया।

यह क्रिसमस समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय रहा और प्रभु यीशु के प्रेम व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सफल सिद्ध हुआ।

 

Spread the love