आईबीए ने मुख्यालय पर 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया,सभी सदस्य रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा। Industrial Business Association (IBA) के मुख्य कार्यालय, प्लॉट नंबर-18, सेक्टर-31, ग्रेटर नॉएडा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व अत्यंत उल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों, नागरिकों, महिला शक्ति एवं बच्चों की भारी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे और उनके साथ उनके पूज्य पिताजी डॉ. राजेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा उद्यमी आशीष शुक्ला एवं विनीत त्यागी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग .जी.पी. गोस्वामी, ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा तथा प्रख्यात समाजसेवी राहुल नम्बरदार जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस पावन अवसर पर सभी अतिथियों, उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं बच्चों ने ध्वजारोपण कर राष्ट्रगान गाया और एक स्वर में “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ध्वजारोपण के उपरांत उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम के पश्चात औद्योगिक क्षेत्र में सभी ने तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली, जिसमें “राष्ट्रहित में एकजुटता” का संदेश देते हुए देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन एवं एकता का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं IBA कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण, प्लांटर भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा उद्योग एवं उद्यमिता के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, समाजहित में योगदान देने वाले समाजसेवियों, महिला शक्तियों तथा IBA कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं महिला शक्ति ने तिरंगे को नमन करते हुए बड़े उत्साह के साथ इस पावन पर्व को एकजुट होकर मनाया और राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा ने कहा कि “गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा के संकल्प का दिन है। IBA द्वारा उद्योग, रोजगार और सामाजिक सरोकारों के लिए किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय है। उद्यमी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें एकजुट होकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना है।”
IBA अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में कहा कि, “आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारा समाज, उद्योग और देश—तीनों की प्रगति का आधार कर्तव्य, अनुशासन और एकता है। उद्योग केवल व्यापार नहीं, बल्कि रोजगार, विकास और राष्ट्रशक्ति का माध्यम है। IBA निरंतर औद्योगिक विकास, सामाजिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी उद्यमियों को चाहिए कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, गुणवत्ता और सेवा भाव से कार्य करें।”
IBA के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “IBA हमेशा से औद्योगिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण के हित में कार्य करती रही है और आगे भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करती रहेगी। आज के इस भव्य आयोजन में सभी उद्यमियों, नागरिकों, महिला शक्ति एवं बच्चों की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारा समाज राष्ट्र के प्रति जागरूक और एकजुट है। IBA परिवार की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
डॉ खुशबू जी (Vice President, IBA) ने कहा कि “गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी उद्यमी एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। IBA के माध्यम से महिला उद्यमिता को और अधिक सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें। जय हिन्द!
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, उत्साह और एकता के संदेश के साथ हुआ। IBA परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएँ और देश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाएँ। इस अवसर पर IBA के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, उद्यमी, महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से IBA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल , उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना , सह-सचिव दर्शन शर्मा, सह-सचिव पुण्येन्द्रु घोष, IBA कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी , बी एल प्रजापति, सचिन जैन , हर्ष तोमर, भारत सिंह चौहान , संजय पंचाल जी, उद्यमी एवं IBA सदस्य विकास भारद्वाज जी, संतोष सिंह, ओम पुंडीर जी, अनुपम जैन, दिनेश शर्मा जी, संदीप शर्मा जी, आकाश चौहान जी, श्री अभिषेक शर्मा जी, श्री अखिल सक्सेना जी, महिला शक्ति में ऋषिका उपाध्याय , शिवानी दत्ता जी, ज्योत्सना, रचना जैन, जया घोष, रेनू चौहा, मीनाक्षी शर्मा जी, नीलू शर्मा तथा ETA-1 सेक्टर से आर सी शर्मा जी, योगेन्द्र जी, श्री हेमचंद शर्मा जी, सुभाष चौहान, अनिल सिंह, सुरेन्द्र बढ़ाना सहित लगभग 300 से अधिक उद्यमी, IBA सदस्य, महिला शक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






