दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में बारहवीं के बच्चों को दी गयी विदायी

Delhi World Public School, KP-III, Greater Noida bid farewell to Class XII students

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-3, ग्रेटर नोएडा में 31 जनवरी 2026 को कक्षा-12वीं  के विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु विशिष्ट अतिथि नीलू देवी, ट्रस्टी, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना तथा सीए पूजा उपस्थित रहीं। साथ ही निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा भी उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में निदेशिका एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित एवं मूल्यों से युक्त बने रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Delhi World Public School, KP-III, Greater Noida bid farewell to Class XII students

कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, खेल प्रतियोगिताएं तथा केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। अक्षय गर्ग और तापसी कुमारी को ‘मिस्टर डीडब्ल्यूपीएस’ एवं ‘मिस डीडब्ल्यूपीएस’ की उपाधि से सम्मानित किया गया, जबकि यश गर्ग और प्रियंशी सिंह को ‘मिस्टर फेयरवेल’ एवं ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब से नवाज़ा गया। अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न उपाधियों और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन स्वादिष्ट भोज के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों के मन में मधुर स्मृतियाँ और स्नेहपूर्ण विदाई संदेश अंकित हो गए।

 

Spread the love