सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू सम्मेलन में “संगठित हिन्दू, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प को दोहराया

The resolution of “United Hindus, Strong Nation” was reiterated in the entire Hindu community and Hindu conference.

ग्रेटर नोएडा। सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3, बारात घर के पास हिंदू एकता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त एवं वैचारिक रूप से जागरूक करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचारक अनिल जी ने कहा कि “सनातन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। सनातन मूल्यों ने ही इस राष्ट्र को संस्कार, सह-अस्तित्व और राष्ट्रभाव दिया है।” सम्मेलन के मुख्य अतिथि, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता  प्रवेश ने अपने संबोधन में कहा कि “आज समय की आवश्यकता है कि हिन्दू समाज जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेद से ऊपर उठकर एकजुट हो। संगठित हिन्दू समाज ही भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।” कार्यक्रम में पुष्पेंद्र , अमित भाटी, डी.पी. सिंह, देवेंद्र भाटी, अश्वनी जी तथा रविंद्र जी, सुदेश भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संपूर्ण समन्वय और आयोजन की जिम्मेदारी अरुण जी ने निभाई, जिनके कुशल नेतृत्व और व्यवस्थापन से सम्मेलन अनुशासित एवं प्रभावशाली रूप में संपन्न हुआ।

समापन सत्र में पुष्पेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों, आयोजन समिति के सदस्यों तथा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे आयोजन अपने उद्देश्य को पूर्ण कर पाते हैं। सम्मेलन में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत रुद्राक्ष बैंड द्वारा भजन-क्लबिंग, देवी दुर्गा दर्शप्रहरीणी नृत्य-नाटिका तथा प्रसिद्ध गायक श्रेयस शुक्ला की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि सम्मेलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्रेटर नोएडा के 12 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया, जिनकी कोरियोग्राफी अनीता शर्मा  द्वारा की गई। आयोजन समिति में कोषाध्यक्ष श्री सुनील त्यागी, अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र तथा महामंत्री श्री परितोष भाटी ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए “संगठित हिन्दू, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प को दोहराया।

Spread the love