ग्रेटर नोएडा। डिस्टिक डेवलपमेंट रेजिडेंसी वेलफेयर संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक मांग पत्र डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवस्ता व एसीईओ लक्ष्मी वीएस को दिया। संगठन ने मांग की है कि नोएडा सेक्टर 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की शासन प्रशासन और प्राधिकरण की गलती से हुई दर्दनाक मौत से सबक लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को तुरंत निवासियों की जान माल के हिफाजत हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है। क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाए कि कोई जिम्मेदार एजेंसी हो जो रिस्पांस के लिए तुरंत मौके पर पहुंच सके। नंबर दो रोड इंजीनियरिंग और यू टर्न पर काम करने की आवश्यकता है, ग्रेटर नोएडा में रोड इंजीनियर पर सही से काम करते हुए रोड को जोड़ना सही करवाने का आता है। जगह-जगह रिफ्लेक्टर इंडिकेटर इंडिकेशन बोर्ड लाइट का सुधार प्रबंध करने की आवश्यकता है।
शहर में बड़े नालों को कवर किया जाय, ताकि कोई व्यक्ति या पशु उसमें गिरकर अपनी जान और माल के नुकसान से बच सके। ग्रेटर नोएडा में हर और बड़े नाले खुले पड़े हुए हैं आए दिनों में जानवर इंसान के गिरने की घटना घटित हो रही है जिन पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। जल भराव की स्थिति में अन्य आपदा की स्थिति में निवासियों को जान माल की सुरक्षा हेतु हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया जाना चाहिए, जिससे की हाई राइज बिल्डिंग 30 से 40 मंजिल इमारत बनवाने के परमिशन दिए हैं तो ऐसे हिस्से में आग से तुरंत काबू किया जा सके। यातायात के साधन सभी सेक्टरों को जोड़ते हुए ई- बसों का प्रबंध करना अति आवश्यक है। क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का कार्य होता है, जिसमें प्राधिकरण का रोल अदा करता है तुरंत कार्य करने की आवश्यकता है। सिटीजन चार्टर्ड नागरिक चार्टर्ड सेवाओं को प्रभावित ढंग से इंक्रीमेंट करने हेतु अनुरोध किया गया है। संगठन ने अनुरोध है कि प्रस्तावित इन सभी बिंदु पर तुरंत कार्य करने की कृपा करें। इस मौके पर अध्यक्ष एन.पी. सिंह, महासचिव शेर सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, लीगल एडवाइजर सत्यवीर मुखिया, सचिव ममता तिवारी, व सदस्य श्रीपाल फौजी सदस्य यशपाल नागर उपस्थित थे।






