वेव सिनेमा एनसीआर में 20 अतिरिक्त स्क्रीन का करेगा विस्तार, आई-थम्स मॉल ग्रेनो में नए मल्टीप्लेक्स की हुई शुरुआत

Wave Cinemas expands with 20 additional screens in NCR, launches new multiplex at I-Thums Mall, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। उत्तर भारत की जानी-मानी सिनेमा चेन्स में से एक, वेव सिनेमाज़ ने 2003 में नोएडा में अपने पहले मल्टीप्लेक्स के साथ ऐग्ज़िबिशन बिज़नेस में कदम रखा था। तब से, इस ब्रांड ने उत्तर भारत (ग्रेटर नोएडा को छोड़कर) में 11 मल्टीप्लैक्स और 42 ऑपरेशनल स्क्रीनों के साथ अपनी मौजूदगी मज़बूत कर ली है, जिसमें 10,526 सीटें हैं। हाल ही में वेव सिनेमाज ने ग्रेटर नोएडा के आई-थम्स मॉल में वेव सिनेमा की शुरूआत की है। जिसमें नए मल्टीप्लेक्स में चार स्क्रीन हैं, जिनकी कुल सीटिंग कैपेसिटी 930 है, जिसमें 17 प्लैटिनम कैटेगरी की सीटें शामिल हैं। वेव ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि जेवर एयरपोर्ट की घोषणा के बाद से ग्रेटर नोएडा तेजी से एक बड़े कमर्शियल व रिहाइशी केन्द्र में बदल रहा है।

ग्रेटर नोएडा में अभी तक वेव ग्रुप का कोई सिनेमा हाल नहीं था। जिसे देखते हुए ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में मल्टीप्लेक्टस खोलने का निर्णय लिया। राजीव गुप्ता ने बताया कि इस नए मल्टीप्लेक्स के साथ ही ग्रुप अगले साल तक 20 अतिरिक्त स्क्रीन तथा लगभग 4,000-5,000 सीटें जोड़ने की योजना बना रही है। जिसमें गुरुग्राम (5 स्क्रीन), दिल्ली (2 स्क्रीन), राज नगर एक्सटेंशन (5 स्क्रीन) और नोएडा एक्सटेंशन (4 स्क्रीन) के साथ आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। राजीव गुप्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा का वेव सिनेमाज, अत्याधुनिक लेजर प्रोजेक्शन, ऐडवांस्ड साउंड सिस्टम और अग्रणी तकनीक से लैस है, जो एक शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है। मल्टीप्लैक्स में एक इन-हाउस मल्टी-कुज़ीन किचन भी है, जहां ताज़ा बना खाना और पेय पदार्थ मिलते हैं। वेव सिनेमाज के डायरेक्टर योगेश रायज़ादा ने बताया कि वेव सिनेमाज में, हमारी लगातार कोशिश रही है कि नवीनतम टेक्नोलॉजी को बेमिसाल सुविधा और मेहमान नवाजी के साथ मिलाकर मूवी देखने के अनुभव को बेहतर बनाया जाए।

Spread the love
RELATED ARTICLES