-गरीब कन्याओं का वैदिक रीतीरिवाज से शादी कराया गया सम्पन्न
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-डेल्टा-तीन स्थित साईं अक्षरधाम मंदिर में चल रहे साईं पाठशाला और मंदिर के ट्रस्ट्री के सहयोग से दो गरीब कन्याओं की शादी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाएं पहुंचकर गरीब कन्याओं को आशीर्वाद दिया। मंदिर के ट्रस्टी विपिन अग्रवाल, मीना अग्रवाल के देखरेख में मंदिर का संचालन किया जा रहा है। इसी मंदिर परिसर में लक्ष्मी सूर्यकला के नेतृत्व में साईं अक्षरधाम पाठशाला का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सौ से अधिक आस-पास के मजदूर व कामगार के बच्चे निःशुल्क पाठशाला में अध्ययन करते हैं। जिसके लिए समाज के लोग सहयोग करते हैं। शुक्रवार को मेंहदी व सांगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।


शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम वैदिक रीति से आयोजित किया गया, जिसमें बारात चढ़त, जयमाल कार्यक्रम के साथ विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारण से विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में महिला उत्थान मण्डल, महिला शक्ति सामाजिक संगठन के साथ विभिन्न संगठन की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। शादी कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट का पूरा परिवार मौजूद रहा। इस अवसर पर लक्ष्मी सूर्यकला ने बताया कि एक कन्या के माता-पिता नहीं हैं,जिसका कन्यादान हमारे मंदिर के ट्रस्टी ने किया व आशीर्वाद दिया, मैं सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर साई सेवक रमेश चन्दानी,गरिमा चन्दानी, पडित विकास,आलोक सिगंल, लाल सिंह,लक्ष्मी सूर्यकला, शारदा सिन्हा, रूपा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वर-बधु को आशीर्वाद दिया।






