समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

The winning players who performed exceptionally well in the inter-house basketball competition were honored at Samsara Vidyalaya.

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा । समसारा द वर्ड एकेडमी, सेक्टर -37 ग्रेटर नोएडा में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों (हाउसेज) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान रसप्रीत सिद्धू तथा विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में फीबा (एफआईबीए) गोल्ड लाइसेंस प्राप्त कोच कुंवर ब्रम्हेति सिंह पंवार उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विजेता एरिस्टोटल हाउस, उपविजेता बीथोवेन हाउस तीसरे स्थान पर टैगोर हाउस रहा। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए शेक्सपियर हाउस के शोभित मिश्रा को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि और भारतीय बास्केटबॉल कप्तान रसप्रीत सिद्धू ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अतिथियों, शारीरिक शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे समसारा परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मैं हमारी मुख्य अतिथि रसप्रीत सिद्धू और विशिष्ट अतिथि कुंवर ब्रम्हेति सिंह पंवार का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हमारे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और जुझारूपन सिखाता है। मैं सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देती हूं और आशा करती हूं कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES