नाले का गंदा पानी खेतों में जाने से रोकने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र

रबूपुरा। ठेकेदार द्वारा पानी निकासी के नाले में बंद लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसड़ीएम जेवर को पत्र देकर शिकायत की है। साथ ही फसल बर्बाद होने का हवाला देते हुए तत्काल बंद खुलवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को सौंपे पत्र के मुताबिक कस्बा निवासी ओमप्रकाश, बीरपाल, राजीव, अंकित, कमला आदि का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार ने शमसान की तरफ जाने वाले नाले में बंद लगा दिया है। जिससे नाले का गंदा पानी खेतों में भरकर घरों की तरफ आ रहा है। आस-पास पानी भरने से चारदीवारी के गिरने की एवं फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है जिससे पीड़ितों को आर्थिक क्षति को दंश झेलना पड़ेगा। आरोप है कि कई बार ठेकेदार से बंद खोलने की गुहार लगाई गई लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *