जीबीयू के छात्रावास में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के बिरसा मुंडा छात्रावास एवम नारायण गुरु छात्रावास में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रावास अभिरक्षक विवेक कुमार मिश्रा एवं डा. चंद्रशेखर पासवान, सह छात्रावास अभिरक्षक बिरसा मुंडा डॉ. अब्दुल गफ्फार तथा दोनों छात्रावास के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्रावास अभिरक्षकों ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों को अपने जीवन मे अनुभूत करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। छात्रों ने भी स्वामी विवेकानंदजी के आज के जीवन मे प्रासंगिकता था, उनके महत्व पर अपने विचार रखे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *