यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में सेना अधिकारी घायल

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से नोएड़ा जा रही कार बेकाबू होकर ड़िवाईडर से टकराती हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सेना के अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा क्षतिग्रस्त कार को हटा कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अनुसार सेना के लेफिटनेंट कर्नल विवेक कुमार ओला की कार द्वारा मथुरा से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। बताया जाता है यमुना एक्सपे्रस वे पर जब कार जीरो पांइट से 23 किमी. की दूरी पर पहुंची तो बेकाबू होकर डिबाईडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक बीरेन्द्र निवासी खेड़ा शामली व कर्नल घायल हो गये। दोनों घायलों ग्रेनों के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *