कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
रबूपुरा। शनिवार शाम रबूपुरा से लौट रहे युवक की बाईक में एक तेज गति कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी। जानकारी अनुसार गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी राहुल शनिवार को किसी काम से रबूपुरा आया था। बताया जाता है वहां से शाम के समय लौटते वक्त सामने से आ रही तेज गति कार ने रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर उसे टक्कर मार दी और कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में युवक घायल हो गया तथा बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उसे ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।






