ग्रेटर नोएडा,21 जनवरी। मौज इंटरनेशनल स्कूल व डेकेयर ओमेगा-एक, में दूसरा बेबी शो और बॉल मेला बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेनू सागर ने एक स्वास्थ्य जांच और बच्चों के कला-प्रदर्शन का आयोजन किया। बच्चों ने 26 जनवरी के उपलक्ष्य में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गाने पर सामूहिक प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उपस्थित मुख्य अतिथि राम सिंह अपने समय के प्रमुख शिक्षा शास्त्री-रिटायर्ड प्रधानआचार्य-जवाहर नवोदय विद्यालय- दिल्ली और भगवत प्रसाद शर्मा के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बच्चों का हेल्थ-चेक-अप शारदा हॉस्पिटल व शारदा यूनिवर्सिटी के डॉ. नज़रूल के सहयोग से वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा आयोजित कराया गया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों को डॉ. सुजोया- शिशु विशेषज्ञ, डॉ. दिव्या नेत्र विशेषज्ञ और डॉ. आभा, दन्त विशेषज्ञ से जांच करवाई। अभिभावकों ने नवजात शिशु से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों का हेल्थ-चेक-अप करवाया और कला-प्रदर्शन व रैंप वॉक का आनंद लिया। मेले में अनेक प्रकार के स्टॉलों का भी आयोजन किया गया। बच्चों व अभिभावकों के लिए यह मेला मनोरंजक और आनंदपूर्ण रहा। इस बेबी और बॉल मेला को मौज इंटरनेशनल स्कूल के सभी अध्यापकों और कर्मचारियों ने सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया।






