हिंद समाज सेवा समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि व फूका चीन का पुतला

हिंद समाज सेवा समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि व फूका चीन का पुतला

ग्रेटर नोएडा,20 जून।हिंद समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडो अशोक के नेतृत्व में गौतम बुध नगर के सभी भूतपूर्व सैनिकों ने मिलकर भारत के शहीद वीर सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका व चीन में निर्मित सभी वस्तुओं का तथा उसके जितने भी मोबाइल ऐप्स है सभी का बहिष्कार करते हुए भारी आक्रोश जाहिर किया। समिति के अध्यक्ष कमांडो अशोक ने बताया कि यह 1962 का भारत नहीं है कि जो आत्मसमर्पण कर देगा अब भारत बदल चुका है।

हिंद समाज सेवा समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि व फूका चीन का पुतला

अब सेना के हाथ बंधे हुए नहीं हैं, दिल्ली से खुली छूट है इसलिए ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हमारे वीर जवान शहीद हो रहे हैं तो अपने से कई गुना दुश्मनों  को मौत के घाट उतार कर शहीद हो रहे हैं। गलवान घाटी में हमारे भारतीय वीर सैनिक 14000 फीट ऊंची चोटी पर माइनस 20 डिग्री तापमान में अपनी ड्यूटी और फर्ज निभाते हैं इसलिए हमारी भारतीय जनता का भी फर्ज बनता है कि हम अपना फर्ज  निभाते हुए  चाइनीज ऐप्स और चाइनीज सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करें। गलवान  घाटी एक भारतीय व्यक्ति के नाम पर है जिसे उसने खोजा था यह पूरी तरह से भारतीय हैं इस पर चीन जबरदस्ती अपना कब्जा करना चाहता है। हवलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि चीन में शासनादेश जारी करके जबरदस्ती सेना में भर्ती किया जाता है लेकिन हमारे देश में 100 की भर्ती खुलती है तो एक हजार से ज्यादा नवयुवक भर्ती देखने पहुंचते हैं मातृभूमि प्रति देश भक्ति यहां साफ नजर आती है हमारी भारतीय सेना डीएनए में ही देश भक्ति है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *