नियमों का पालन करते हुए विशाल युवा हिन्दू वाहिनी व सेना परिवार ने मनाया योग दिवस

नियमों का पालन करते हुए विशाल युवा हिन्दू वाहिनी व सेना परिवार ने मनाया योग दिवस

ग्रेटर नोएडा,21 जून। विशाल युवा हिंदू वाहिनी व राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना  परिवार ने आज अपने राष्ट्रीय कार्यालय पर लॉकडाउन से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा सेमिनार रखा, जिसमें बहन मंजू नागर ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अभ्यास करवाया। इस अवसर पर विशाल युवा हिंदू वाहिनी परिवार ने बहन मंजू नागर  को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सेमिनार में महिला प्रकोष्ठ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता भाटी मेरठ मंडल अध्यक्ष, मंजू नागर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, रेखा गुर्जर जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, ज्योति सिंह दनकौर ब्लॉक प्रभारी ,ज्योति नगर व अन्य बहने उपस्थित रही। सभी देशवासियों को विशाल युवा हिंदू वाहिनी व राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना परिवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *