युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर   

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अपनी पत्नी के साथ बैठे युवक पर गांव के ही लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने बचाव के लिए आई उसकी पत्नी के साथ भी हाथापाई की और धमकी देते हुए फरार हो गये। घायल को आनन-फानन में घायल को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आरोप है कि पहले पुलिस मामले को टरकाती रही बाद उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेहंदीपुर गांव निवासी जैबून पत्नी रियाज का आरोप है कि एक जुलाई रात करीब 8 बजे वह अपने पति के साथ घर थी। तभी गांव निवासी नन्ने, सलाऊददीन, शहनाज पत्नी नन्ने व तज्जू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से उसके पति पर लोहे की रॉड, हथोडा ईट-पत्थर आदि से हमला कर घायल कर दिया तथा बचाव के लिए आई पीडिता के साथ भी हाथापाई करते हुए फरार हो गये। बताया जाता है कि गंभीर हालत में रियाज को पहले झाझर के एक निजी अस्पताल में उसके बाद उसे बुलंदशहर व मेरठ के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया परंतु उसे वहां से भी दिल्ली के पंत अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि समूची घटना की पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *