नकदी व गहने लेकर महिला हुई फरार

रबूपुरा। पति के किसी काम से घर के बाहर जाने के बाद उसकी पत्नी द्वारा घर में रखी हजारों की नकदी व गहने लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बावजूद भी कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने महिला के प्रेमी के साथ जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार कस्बा निवासी एक युवक का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी घर में रखे 15 हजार रूपये व करीब एक लाख रूपये गहने लेकर गायब हो गई। देर शाम घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने अपनी पत्नी की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अपने पडोसी से महिला का प्रेम-प्रसंग होने की आशंका जताते हुए महिला को ले जाने का आरोप लगाया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *