उज्जवल भविष्य ट्रस्ट असहाय लोगों की लॉकडाउन में पिछले सौ दिन से कर रही हैं मदद

 उज्जवल भविष्य ट्रस्ट ने असहाय लोगों की लॉकडाउन में पिछले सौ दिन से कर रही हैं मदद

ग्रेटर नोएडा,11 जुलाई।   उज्जवल भविष्य ट्रस्ट की अध्यक्ष सीमा सिंह और टोस सनातन ग्रुप साकीपुर गौतम बुध नगर व  रेखा गुर्जर के ने अल्फा सेकंड मेट्रो स्टेशन के पास, ऐक्षर रामलीला ग्राउंड के पास, सकीपुर गरीब मजदूर व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन, फल, सब्जी और बच्चों को बिस्कुट वितरण किए गए ये संस्थाएं पिछले 100 दिनों से गौतम बुद्ध नगर मैं इस महामारी से क्षेत्र में रहने वाले असहाय लोगों को जरूरत के सामान मुहैया करा रही है  रेखा गुर्जर व गीता पुंडीर ने बताया जब से लॉकडाउन लगा है हम महिलाएं भी असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई और लगातार खाना बनाकर वितरण करना व जगह-जगह असहाय लोगों के लिए सब्जी फल बिस्किट व अन्य जरूरत का सामान लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है जिससे इस महामारी में झाड़ी मजदूरो के काम नहीं चल रहे हैं उन लोगों को जरूरत का सामान देकर उनकी कुछ मदद हो जाती है इसी में हमें सुकून मिलता है सीमा सिंह ने कहा हम सभी को अपनी जरूरत के हिसाब से असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए और हम सभी को मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखना है बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना है साबुन से हाथों को और मुंह को अच्छी तरह धोना है इस मौके पर सीमा सिंह रेखा गुर्जर गीता पुंडीर आदि महिलाओं ने मौके पर जाकर मदद की है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *