जेवर। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित होने वाले किसानों के पुनर्वास हेतु भूमि अर्जन के लिए जेवर बांगर के किसानों से जमीन लेने के लिए एसडीएम ने एक बैठक की। बैठक में किसानों ने मुआवजा बढ़ाये जाने की मांग की। किसानों का प्रतिनिधित्व चौधरी योगेश तालान ने किया। बैठक मेंं 150 किसानों ने भाग लिया। योगेश चौधरी किसान प्रकोष्ठ सेे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। योगेेेश चौधरी ने बताया कि बैठक में एसडीएम ने 2800 प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा दिए जाने की बात कही और इसपर किसानों ने असहमति जताई। साथ ही योगेश चौधरी ने कहा कि पिछले 5 से 6 सालों से जिले का जो सर्किल रेट नही बढा है उसको बढ़ाया जाए। 5.5 लाख रूपए की जगह नौकरी मिले जिसे लिखित में बताया जाए कि नौकरी कैसी, कब और कहां मिलेगी। बालिग का आयु निर्धारण जिस दिन जमीन ली जाए उसी दिन से मानी जाए न की 2018 से। किसानों को दूसरी जगह खेती की लिए भूमि खरीदने पर स्टाम्प शुल्क माफ की जाए। ग्रामीण क्षेत्र को शहरी घोषित करने के निर्णय को वापस किया जाए। सरकार द्वारा 500/- प्रति वर्ग मीटर अतिरिक्त की घोषणा को लागू किया जाए आदि मांगों को पूरा किया जाए। वहीं जेवर तहसीलदार ने बताया कि अधिकतर किसान 2800 प्रति वर्ग मीटर पर सहमत हैं।
जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित किसानों ने उठायी मुआवजा बढ़ाने की मांग,एसडीएम ने किसानों के साथ की बैठक






