भगवत शर्मा को राष्ट्रीय जागरुकता ब्राह्मण महासंघ का हरियाणा प्रान्त की मिली जिम्मेदारी

भगवत शर्मा को राष्ट्रीय जागरुकता ब्राह्मण महासंघ का हरियाणा प्रान्त की मिली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ पंजीकृत के द्वारा भगवत प्रसाद शर्मा को हरियाणा प्रांत का प्रभारी बनाया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर.डी. शर्मा ने उनको मनोनीत करते हुए कहा कि भगवत प्रसाद शर्मा मूलरूप से हरियाणा प्राण्त के ग्राम खाम्बी के रहने वाले हैं। और वर्तमान में उनका निजि निवास ग्रेटर नोएडा में है। वो ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले एक कर्मठ और महान व्यक्तित्व होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी हैं। इस समय में वो ग्रेटर नौएडा के निजि शिक्षण संस्थान गलगोटिया विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ वो एक कवि-ह्रदय और उच्च कोटि के लेखक भी हैं। “गंगा मैय्या की गोद में बसती है मेरे भारत की महान संस्कृति” और “वतन के रखवालों को सलाम” और “संस्कृत केवल एक भाषा ही नहीं है अपितु एक जीवनशैली भी है” ऐसे उनके अनेक लेख मानसक्राँति जैसी उच्च कोटि की पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहे हैं। धार्मिक, सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी एक अपनी महत्ती भूमिका रही है। जिसके लिये उनको कई बार सम्मानित भी किया गया है। वो मूल रूप से हरियाणा प्राण्त के रहने वाले हैं। इसलिये उनको हरियाणा प्राण्त के प्रभारी के महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी दी गयी है।हम आशा करते हैं कि ब्राह्मण महासंघ ऐसे योग्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से भविष्य में नये से नये आयामों की स्थापना करने में निश्चित रूप से सफल होगा। बहुत-बहुत शुभकामनाओं के साथ हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Spread the love