रबूपुरा। बाजार से समान लेकर अपने घर लौट रहे युवक की बाईक अचानक बेकाबू होकर सामने चल रही बाईक में जा टकराई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी बाईक सवार मामूली रूप चोटिल हुआ था जोकि वहां से चला गया। उधर पुलिस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार गांव भीकनपुर निवासी अमित पुत्र महेश बुद्धवार दोपहर झाझर से समान लेकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव कलूपुरा के समीप उसकी बाईक बेकाबू होकर आगे चल रही दूसरी बाईक से टकरा गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बाइक से बाइक की टक्कर, सड़क हादसे में युवक घायल






