रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने स्थानीय पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। फर्जी मुकदमें दर्ज करने से लेकर कई आपराधिक मामलों में पुलिस पर एफआर लगाने एवं शराब तस्करी, अवैध खनन, अवैध वसूली आदि का आरोप लगाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्र में कोर्ट के आदेश के बावजूद भी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का भी हवाला दिया गया। उधर स्थानीय पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है। क्षेत्र निवासी लौकेश नामक युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि गत 13 नवम्वर 2019 को प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट तृतीय गौतम बुद्व नगर ने एक मामले में थाना प्रभारी रबूपुरा द्वारा किये गये कार्य को अविधिपूर्ण मानते हुए एसएसपी गौतम बुद्व नगर व प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन को कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया था लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने थाना पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें दर्ज करने, आपराधिक मामलों में एफआर लगाने, चोरी के मामले में झूठे जेल भेजने, फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम बना मोबाईल जब्त करने एवं अन्य प्रकार से लोगों को प्रताड़ित करने भी आरोप लगाया है। ऐसे कई मामलों में सोशल मीड़िया के माध्यम से कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी हो चुकी है। पत्र में सोशल मीड़िया पर वारयल हुई एक ओड़ियों का भी जिक्र किया गया है जिसमें थाना प्रभारी द्वारा गैंगरेप के मामले में एफआर लगाना स्वीकार करना बताया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में थाना प्रभारी के पद दुरूपयोग व कुछ सिपाहियों द्वारा मिट्टी व बालू का अवैध खनन, गैर प्रान्त से शराब तस्करी तथा अन्य अवैध कार्यों से अवैध वसूली होने का भी खुलास किया है।
पुलिस पर लगे गम्भीर आरोप, सीएम से शिकायत,कोर्ट के आदेश के बावजूद भी नहीं हुई कार्रवाई






