रबूपुरा। रविवार को भाकियू टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव भाईपुर ब्रह्मणान स्थित देवी मंदिर प्रांगण में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लखमीचंद शर्मा तथा संचालन प्रदीप अत्री ने किया । बैठक में संगठन कार्य समीक्षा व स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन विस्तार करते हुए आदर्श शर्मा को ग्राम अध्यक्ष चुना गया तथा अन्य लोगो को भी सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर राजे प्रधान ज़िला उपाध्यक्ष , समसाद सैफी व ज़िलाध्यक्ष अनित कसाना जी, बिल्लू चौधरी, जगदीश ठेकेदार, सुनील प्रधान जी मीडिया प्रभारी तथा विकास पंडित नीमका , प्रदीप अत्री , रामपुर बाँगर से संजय शर्मा जस्सू प्रधान जी , आचार्य शांतिस्वरूप शर्मा ,व्रजेश शर्मा नन्हेरा भाईपुर से आदर्श शर्मा प्रदीप शर्मा वेदराम शर्मा देवीराम शर्मा आदि सेंकडों कार्यकरता मौजूद रहे तथा समस्त ग्राम को सहमति से ग्राम भाईपुर ब्रह्मणान का ग्राम अध्यक्ष आदर्श शर्मा को चुना गया ।






