कृषि अध्यादेश के विरोध में किसान आयोग गठन के लिए भानु करेगी रोड़ शो

रबूपुरा। सरकार द्वारा लाये गये कृषि अध्यादेश के विरोध व किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर आगामी 12 अक्टूबर को भाकियू भानु संगठन रोड़ शो करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली पंचायत व जेवर से नोएड़ा तक होने वाले रोड़ शो को सफल बनाने के लिए संगठन कार्यकर्ताओं ने किसानों से जनसंर्पक जुटे में हैं। साथ ही पंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहंुचने की अपील की जा रही है। संगठन युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी धीरू भैया ने बताया कि 12 अक्टूबर को किसान विरोधी कृषि अध्यादेश के विरोध तथा अतिशीघ्र किसान आयोग गठन की मांग को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय पर पंचायत का आयोजन किया जायेगा तथा जेवर से नोएडा तक रोड़ शो कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जायेगा। इसी के चलते गांवो में किसानों से जनसंर्पक किया जा रहा है। इस दौरान संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES