रबूपुरा। सरकार द्वारा किसानों के लिए लाये गये कृषि बिल पर विरोध की चिंगारी थमने का नाम नहीं ले रही है। किसान संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार से बैठक, रैली कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तथा कृषि अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापिस लिए जाने की मांग जारी है। इसी क्रम में भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव भाईपुर में बैठक कर इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए कृषि बिल को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही धर्मपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, अनुज भारद्वाज आदि को संगठन में पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजमल चैधरी, प्रताप नागर, विश्वास गुर्जर, विनोद भाटी, प्रमोद शर्मा, पवन शर्मा, मनीषकांत आदि मौजूद रहे।






