(फोटो-सांकेतिक)
मौके स गर्भ निरोधक गोलियां व आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
ग्रेटर नोएडा,7दिसम्बर। शहर की जगत फार्म मार्केट में चल रहे स्पा सेंटर में सोमवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पा सेंटर से 11 युवक व 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। बताया जाता है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से एक लाख 19 हजार रूपये, गर्भ निरोधक गोलियां व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि बीटा-टू कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगत फार्म में स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने टीम रिलेक्स स्पा सेंटर पर छापेमारी की तो मौके से युवक- युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया। पुलिस की छापेमारी के दौरान लोगों को मौके से भागने का मौका नहीं मिला। पकड़े गए लोगों की पहचान सलमान, श्यामवीर, लालू, अजीत, आदित्य, अनुज, दीपक, विष्णु, नसीम, मिथुन व अनिरूद्ध के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्रेटर नोएडा के अलग- अलग गांवों के रहने वाले हैं। आरोपी स्पा सेंटर में देह व्यापार में लिप्त पाए गए हैं।
स्पा सेन्टर में चल रहा था देह व्यापार, 11 युवक सहित 7 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए






