ग्रेटर नोएडा,14 जनवरी। जीएनआईओटी प्रवंध संस्थान (GIMS) के आर्ट एंड कल्चर क्लब संस्कृति द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ लोहड़ी जलाकर किया गया। संस्थान के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा संस्थान के कर्मचारियों को कंबल तथा मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर संस्थान के वाईस चेयरमैन बजरंग लाल गुप्ता, निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीइओ स्वदेश सिंह, प्रोग्राम हेड प्रोफ़ेसर मयंक पाण्डेय, डीन डॉ रूचि रायत, डॉ. शालिनी शर्मा, प्रोफेसर प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
जीएनआईओटी प्रवंध संस्थान (GIMS) ने मनाया मकर संक्रांति व लोहड़ी






